ऑडियो या वीडियो को टेक्स्ट में बदलें Free Audio Video Convert to Text

Hindi Tech Guru
0

ऑडियो या वीडियो को टेक्स्ट में बदलें. Free Audio Video Convert to Text Online Software. अगर आपके पास कोई विडियो है। और आप उस विडियो को टेक्स्ट में कन्वर्ट करना चाहते हो,तो मेरा आज का यह आर्टिकल इसी टोपिक से जुड़ा है। आज मैं आपको बताऊंगा कि आप किस तरह किसी भी ऑडियो या विडियो को टेक्स्ट में बदल सकते हो।   

Free Audio Video Convert to Text

आजकल जमाना ऑनलाइन का हो गया है। हर कोई ऑनलाइन के माध्यम से ही काम करना चाहता है। हमारे सापने हर टॉपिक से जुड़े आर्टिकल आते है। हर टॉपिक से जुडी पीडीऍफ़ फाइल आती है। जो लोग बड़े बड़े आर्टिकल लिखते है। या जो लोग 300 या 400 पेज की पीडीऍफ़ फाइल बनाते है। आप उनके बारे में सोचते होंगे। कि इन्हें तो इतना कुछ लिखने में बहुत टाइम लगा होगा। 

लेकिन ऐसा नहीं है आजकल जमाना ऑनलाइन का है। आप बोलकर भी किसी भी टेक्स्ट को लिख सकते है। लेकिन अगर मैं बात करू हमारे पास मोजूद किसी विडियो को टेक्स्ट में कन्वर्ट करने की। तो आप में से बहुत से लोग विडियो को टेक्स्ट में कन्वर्ट नहीं कर पायेंगे। या कभी कोई आपका बॉस आपको एक पेन ड्राइव दे और वो बोले की इसमें एक घंटे की ऑडियो है। उसे सुन कर टाइप करिए। 

अब जिसकी स्पीड टाइपिंग में अच्छी है वो तो कुछ समय में टाइप कर देगा। लेकिन जिसकी टाइपिंग स्पीड अच्छी नहीं है। उसे तो घंटो लग जायेंगे इस काम को करने में। और आजकल तो जमाना youtube का है। अगर आपको YouTube par मोजूद किसी भी विडियो को टेक्स्ट में कन्वर्ट करना हो तो कैसे करोगे। मुझे लगता है आप में से बहुत से लोग एसा नहीं कर पायेंगे। लेकिन अब आप मेरा यह आर्टिकल पढने के बाद बहुत ही आराम से Audio Video Convert to Text कर सकते हो। 

ऑडियो या वीडियो को टेक्स्ट में बदलें

अपने इस आर्टिकल के द्वारा मैंने आप सभी को ऑनलाइन और ऑफलाइन तो ऐसे तरीके बताऊंगा। जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी ऑडियो या विडियो को टेक्स्ट में कन्वर्ट कर सकते हो। 

तो सबसे पहला तारीख हम लोग ऑनलाइन का देखते है। अगर आप किसी YouTube Video को टेक्स्ट में कन्वर्ट करना चाहते हो तो सबसे पहले आपको यहाँ क्लिक करके YouTube to Text नाम का एक Google Chrome Extensions Download करके Google Chrome में इनस्टॉल करना होगा। 

google chrome extensions इंस्टाल होने के बाद किसी भी विडियो को YouTube par ओपन करिए। आपको विडियो के राईट साइड में एक बॉक्स दिखाई देगा। जिसमे विडियो के अन्दर बोले गए हर एक वर्ड का टेक्स्ट आपके सामने होगा। आप मात्र एक क्लिक करके सभी टेक्स्ट को कम्प्य कर सकते है। और उसे किसी भी फाइल में पेस्ट कर सकते है। देखना ना कितना आसान था YouTube विडियो को टेक्स्ट में बदलना। यह एक बहुत ही बेहतरीन google chrome extensions है। जो आपके घंटो के काम को सेकिंड में कर देता है।  

अब हम दूसरा तरीका देखते है जो कि ऑफलाइन का है। अगर आप ऑफलाइन किसी भी ऑडियो या वीडियो को टेक्स्ट में बदलना चाहते हो, तो इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में OneNote नाम का Software ओपन करना होगा। यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का फ्री सॉफ्टवेर है। तो यह आप सभी के कंप्यूटर में जरुर होगा। 

software ओपन करने के बाद आपको सबसे उपर राईट साइड में Transcribe लिखा दिखाई देगा। उस par क्लिक करिए। अब आपके सामने Upload audio और Start Recording का विकल्प आएगा। और इसी के उपर आपको language का ओप्संस दिखाई देगा। अगर आपके विडियो की भाषा हिंदी है। तो आपको language में आपको हिंदी सलेक्ट करना है। इसके बाद Upload audio वाले विकल्प पर क्लिक करके उस विडियो को अपलोड करिए। जिसे टेक्स्ट में कन्वर्ट करना है। 

यहाँ आपको एक बात का ध्यान रखना है। आपके द्वारा अपलोड विडियो का साइज़ 300 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए। विडियो अपलोड होने के बाद आपको कुछ टाइम इंतजार करना होगा। कुछ टाइम के बाद ही आपके द्वारा विडियो में से टेक्स्ट निकल कर आपके सामने आ जायेगा। जिसे आप कॉपी करके कही भी पेस्ट कर सकते हो।  

Free AI Motion video Generator Tool ki Jankari   

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

क्या आप को ये पोस्ट अच्छा लगा तो अपने विचारों से टिपण्णी के रूप में अवगत कराएँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!